तृणमूल के पार्टी कार्यालय से बम बरामद
संवाद सूत्र कूचबिहार तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय से सोमवार को दो चावल के बोरे से
संवाद सूत्र, कूचबिहार : तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय से सोमवार को दो चावल के बोरे से बम बरामद हुआ। पुलिस ने चावल के बोरे की तलाशी लेकर बम बरामद किया। यह मामला कूचबिहार के नाटाबाड़ी के एक नंबर ग्राम पंचायत की है। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता इलाके में बमबाजी किये थे। नाटाबाड़ी बाजार में सात बम रविवार रात को फोड़े गए थे, जिसमें दो भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। तूफानगंज थाना पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पुलिस का घेराव करके विरोध प्रदर्शन किया। रविवार रात से नाटाबाड़ी ग्राम पंचायत में उत्तेजना का माहौल है।
तृणमूल कांग्रेस के प्रधान सुभाषिनी राय के घर पर भी बमबाजी की गयी। उन्होंने हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ता पर लगाया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष स्नेहाशीष सरकार ने बताया कि तृणमूल पहले खुद अशांति फैलाते है, बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं पर दोष मढ़ते है। बतादें कि दो अंचल पर अपना कब्जा जमाने के लिए भाजपा व तृणमूल के बीच राजनीति हिंसा शुरू हो गयी है।