आग्नेयास्त्र के साथ एक गिरफ्तार
संवाद सूत्र, माथाभांगा : निशिगंज थाना की पुलिस ने सोमवार को पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को ि
संवाद सूत्र, माथाभांगा : निशिगंज थाना की पुलिस ने सोमवार को पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल रहमान(21)बताया गया है। वह दिनहाटा के मताल हाट इलाके का निवासी है। उसके पास से नाइन एमएम पिस्तौल के साथ एक राउंड गोली बरामद किया गया। आरोपी को सोमवार को माथाभांगा अदालत में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे 14 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया।
पुलिस ने बताया कि रविवार रात को राहुल रहमान के बारे में हमें सूचना मिली थी। वह हथियार का कारोबारी बताया गया है। हमने राहुल को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। राहुल छिटकी बाड़ी इलाके में रहता है। उसके घर पर कोई ग्राहक हथियार खरीदने आया था। हमने उसके घर जाकर उसे हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।
कैप्शन : पुलिस हिरासत में आरोपी राहुल रहमान