पत्नी की हत्या करके तालाब में फेंका, तीन गिरफ्तार
संवाद सूत्र, दिनहाटा : दाम्पत्य जीवन में कलह होने के कारण पति ने पत्नी की हत्या करके उसके श्
संवाद सूत्र, दिनहाटा : दाम्पत्य जीवन में कलह होने के कारण पति ने पत्नी की हत्या करके उसके शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह घटना दिनहाटा के दो नंबर ब्लॉक के नयाहाट ग्राम पंचायत के नंदिना गांव की है। शनिवार सुबह के समय गृहवधू आजिजा बीबी(26) का शव तालाब से बरामद हुआ। बाद में इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गयी। खबर की सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना के ओसी हेमंत कुमार शर्मा, दिनहाटा के एसडीपीओ उमेश जी खंडेलवाल, नयाहाटा फांड़ी पुलिस आदि पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका गृहवधू अलीपुरद्वार जिलाके फालाकाटा की रहनेवाली थी। पुलिस ने मृतक के पति, सास व ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतका केपति कुद्दुश मियां, ससुर आमछार अली व सास कभिजान बीबी को गिरफ्तार किया है।
मृतका आजिजा बीबी के मायके के लोगों ने बताया कि चार साल पहले आजीजा के साथ कुद्दुश मियां का विवाह करवाया था। शादी के तीन साल बाद ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। शादी के बाद कुद्दुश मियां ने बताया कि उसे आजीजा पसंद नहीं है। आजीजा का पति उसे रोज शारीरिक व मानसिक यातना देता था। आजीजा कई बार अपने मायके आयी। फिल दोनों के बीच सुलह करवाकर उसे ससुराल भेज दिया गया। शुक्रवार रात को पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हुआ। आरोप है पति ने पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद घर के पीछे तालाब में फेंक दिया। आजीजा बीबी की मां ने बताया कि शादी के बाद से उसके ससुरालवाले उसे तंग करने लगे। मेरे बेटी को शुक्रवार रात को ही मार डाला। आज सुबह वहां के लोगों ने फोन पर मुझे बताया कि मेरे बेटी का शव तालाब में तैरते देखा गया है। मैं चाहती हुए ऐसे पति को फांसी की सजा मिले। साहेबगंज थाना के ओसी हेमंत कुमार शर्मा ने बताया कि गृहवधू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।