श्रद्घांजलि सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला
संवाद सूत्र, कूचबिहार : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में भाजपा
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 09:25 PM (IST)
संवाद सूत्र, कूचबिहार : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर सोमवार को हमला किया गया। आरोप तृणमूल युवा कांग्रेस पर लगाया गया है। घायलों को देवानहाट अस्पताल मे ंभर्ती कराया गया। इसे लेकर भाजपा की ओर से कोतवाली थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक भोलानाथ पांडे ने बताया कि हम पूरे मामले की जांच कर रहे है।
भाजपा की जिला अध्यक्षा मालती राभा ने बताया कि तृणमूल युवा कांग्रेस के गुंडे लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे है। वहीं तृणमूल सांसद पार्थ प्रतीम राय ने बताया कि इस घटना में तृणमूल का कोई हाथ नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें