200 लिटर अवैध केरोसिन तेल के साथ एक गिरफ्तार
संवाद सूत्र, माथाभांगा : माथाभांगा थाना की पुलिस ने राशन दुकान से गाड़ी में छिपाकारअवैध रू
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 07:01 PM (IST)
संवाद सूत्र, माथाभांगा : माथाभांगा थाना की पुलिस ने राशन दुकान से गाड़ी में छिपाकारअवैध रूप से 200 लिटर केरोसिन तेल ले जाते समय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम जयनाल मियां है। वह माथाभांगाके बैरागी हाट इलाके का निवासी है। पुलिस ने बताया कि गुरूवार रात को राशन दुकान से अवैध तरीके से केरोसिन तेल लेकर बेचने के लिए बैरागीहाट से माथाभांगा की ओर जा रहा था। पुलिस ने माथाभांगा शनि मंदिर इलाके में गाड़ी को रोककर तलाशी ली। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया। गौरतलब है कि अवैध रूप से केरोसिन तेल खरीदकर उसे खुले बाजार में बेचा जाता है। केरोसिन तेल से विभिन्न तरह की मशीन चलाई जाती है। अदालत ने आरोपी को 14 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें