मछली लदी ट्रक से गांजा बरामद
-ट्रक से 400 किलो गांजा जब्त दो गिरफ्तार -नदिया जिले के है दोनों आरोपित संवाद सूत्रदिनहाट
-ट्रक से 400 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
-नदिया जिले के है दोनों आरोपित
संवाद सूत्र,दिनहाटा: विशेष अभियान चलाकर तूफानगंज थाना की पुलिस ने सोमवार देर रात को मछली लदी ट्रक की तलाशी लेकर गांजा बरामद किया। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तूफानगंज के एक नंबर ब्लॉक के नाककाटीगाछ ग्राम पंचायत के शिकारपुर इलाके के 31 नंबर राष्ट्रीय राजामार्ग पर ट्रक की तलाशी ली गयी थी। पुलिस को देखते ही दो चालक फरार हो गए। लेकिन दो युवकों का पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार युवकों को नाम अमृत मल्लिक व निमाई देवनाथ बताया गया है। दोनों नदिया जिले के हरिणघाट थाना के अंतर्गत छोटा जागुलिया के निवासी बताये गए है। ट्रक से 60 गांजा के पैकेट बरामद किया गया। इसका वजन 400 किलो ग्राम है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह गांजा दिनहाटा होकर बलरामपुर होकर तूफानगंज से कूचबिहार रूट से कोलकाता जा रहा था। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना खुफिया विभाग से मिली थी। आरोपितों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
कैप्शन : ट्रक से बरामद गांजा