तृणमूल कायकर्ताओं से भरी बस पर हमला
-हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर संवाद सूत्र कूचबिहार कूचबिहार में तृणमूल कांग्रे
-हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर
संवाद सूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार में तृणमूल कांग्रेस के महारैली में शामिल होकर बस में सवार होकर लौट रहे कार्यकर्ताओं पर हमला करने का का मामला सामने आया है। बस भी क्षतिग्रस्त हुआ है। यह घटना कूचबिहार के घुघुमारी इलाके में मंगलवार शाम को घटित हुई। घटना की सूचना मिलते ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पार्थ प्रतिम राय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे भाजपा के लोगों का हाथ है। कूचबिहार में तृणमूल की महारैली को देखकर भाजपा डर गयी थी। इसलिए उन्होंने इस तरह की ओछी घटना को अंजाम दिया। इस घटना के विरोध में तृणमूल कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। बाद में जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को शांति पूर्वक उनके घर तक छोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची थी।
कैप्शन : क्षतिग्रस्त बस