मेखलीगंज नगरपालिका में आग लगने से मची हड़कंप
संवाद सूत्र चेंगड़ाबांधा मेखलीगंज नगरपालिका के भवन में गुरुवार रात को आग लगने से हलचल मच
संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : मेखलीगंज नगरपालिका के भवन में गुरुवार रात को आग लगने से हलचल मच गयी है। स्थानीय लोगों ने भवन से धुआं निकलते देखकर दमकल विभाग को सूचित किया। अग्निकांड की सूचना मिलने पर मेखलीगंज के महकमा शासक व पौर सभा के प्रशासक राम कुमार तामांग तथा मेखलीगंज थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची हुई थी। घटनास्थल पर पहुंची दमकल इंजन ने आग पर काबू पाया। अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी।
मेखलीगंज नगरपालिका के नाइट गार्ड आकेल मोहम्मद ने बताया कि नगरपालिका में रात के समय ड्यूटी के दौरान मैंने भवन से उठता हुआ धुंआ देखा। इसे लेकर स्थानीय लोगों को सूचित किया। मेखलीगंज नगरपालिका के नीचे दवा दुकान के मालिक जयंत सिंह ने बताया कि हमें नाइट गार्ड ने इस विषय में बताया। मेखलीगंज दमकल विभाग के ओसी नील माधव दास ने बताया कि प्राथमिक रूप से आग लगने का कारण हमें पता नहीं चल पाया है।
कैप्शन : नगरपालिका के भवन में आग बुझाते दमलककर्मी