उप चुनाव में जीत के बाद तृणमूल-भाजपा के बीच हिंसक झड़प
संवाद सूत्र कूचबिहार उप चुनाव में तीनों सीटों पर जीत के बाद बंगाल में फिर हिंसा का दौर
संवाद सूत्र, कूचबिहार : उप चुनाव में तीनों सीटों पर जीत के बाद बंगाल में फिर हिंसा का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार कूचबिहार के प्राथमिक स्कूल के सामने जमकर बमबाजी व गोलीबारी हुई। आरोप है कि बाइक पर सवार होकर कुछ युवा आएं और दनादन गोली-बम बरसाने लगे। आरोप भाजपा कार्यकर्ता पर लगाया गया है। लेकिन भाजपा ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया है। यह घटना शुक्रवार दोपहर को न्यू कूचबिहार स्टेशन के पास बाइसगुड़ी जीपी स्कूल के पास घटित हुई। दिन दहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में उत्तेजना का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस घटना से छात्र भयभीत है। घटना के दौरान स्कूल में परीक्षा चल रही थी। तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य कमल राय ने बताया कि भाजपा जबरन कार्यकर्ताओं को अपने पार्टी में शामिल हो रहे है। यहां के श्रमिक-मजदूर भाजपा के साथ नहीं है। हार के गुस्सा भाजपा हिंसा घटना को अंजाम देकर कर रही है। भाजपा की जिला अध्यक्षा मालती राभा ने बताया कि इस घटना के साथ भाजपा का कोई संपर्क नहीं है।
कैप्शन : स्कूल के पास पड़ा हुआ बम