मवेशी तस्कर गिरफ्तार
संवाद सूत्र माथाभांगा बीएसएफ के 100 बटालियन ने विशेष अभियान चलाकर गुरुवार मध्य रात्रि में भ्
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 07:53 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:20 AM (IST)
संवाद सूत्र, माथाभांगा : बीएसएफ के 100 बटालियन ने विशेष अभियान चलाकर गुरुवार मध्य रात्रि में भारत-बांग्लदेश के सीमा क्षेत्र पदमा के निकट भारतीय मवेशी तश्कर को गिरफ्तार किया। वह एक गाय बांग्लदेश में तस्करी की योजना से चोरी-छिपे ले जा रहा था। आरोपित तस्कर का नाम मोमिन मियां(26) बताया गया है। समादेष्ट अवनीश रंजन ने बताया कि इस उपलब्धी से जवानों का उत्साह बढ़ गया है। तस्करी को रोकने के लिए सीमा पर पहरा बढ़ा दिया गया है। गिरफ्तार मवेशी तस्करों को स्थानीय पुलिस थाना सिताई के हवाले कर दिया गया।
कैप्शन : गाय के साथ आरोपित तस्कर व जवान
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें