केंद्र सरकार के श्रम विरोधी नीति के खिलाफ सड़क पर उतरे मजदूर संघ
संवादसूत्र कूचबिहार केंद्र सरकार के श्रम विरोधी नीति के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ एक जुट
संवादसूत्र, कूचबिहार : केंद्र सरकार के श्रम विरोधी नीति के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ एक जुट होकर सड़क पर उतर आए है। संगठन के कूचबिहार जिला कमेटी की ओर से बुधवार को केंद्र सरकार के मजदूरी कालू कानून को रद करने की मांग को लेकर जुलूस निकाला। इस दिन कूचबिहार के जिलाधिकारी कार्यालय से निकलकर जुलूस शहर के विभिन्न सड़कों की परिक्रमा की। संगठन के जिला संयोजक संदीप धर ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो श्रम विरोधी कानून पास किया है उसे जल्द से जल्द रद किया जाए। श्रमिकों के काम की सीमा आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटा किया गया है। केवल यही नहीं, अब मालिक अपनी इच्छानुसार श्रमिकों को कभी भी हटा सकती है, ऐसा कानून में उल्लेख किया गया है। श्रमिकों के हित के लिए हमलोग इस कानून के विरोध में सड़क पर उतरे है।