मेखलीगंज विधानसभा में 50 हजार से अधिक वोट से जीत दर्ज करेगी भाजपा : डॉ जयंत
संवादसूत्र चेंगड़ाबांधा कूचबिहार जिले के मेखलीगंज विधानसभा केंद्र में विभिन्न वर्ग के लोग
संवादसूत्र, चेंगड़ाबांधा : कूचबिहार जिले के मेखलीगंज विधानसभा केंद्र में विभिन्न वर्ग के लोगों का भाजपा के प्रति झुकाव होता जा रहा है। अब केवल भाजपा को जीत का इंतजार है। अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा इस मेखलीगंज विधानसभा सीट से कम से कम 50 हजार वोट से जीत दर्ज करेंगी। रविवार को मेखलीगंज ब्लाक के भोटबाड़ी ग्राम पंचायत के जालियाटारी मोड़ में चाय पे चर्चा कार्यक्रम में जलपाईगुड़ी जिले के भाजपा सांसद डॉ जयंत राय ने यह बात कहीं।
उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां से अच्छा परिणाम मिला था। विधानसभा चुनाव में यहां से कम होने से भी 30 हजार एवं उससे ज्यादा 50 हजार से अधिक वोट पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। यहां के लोगों का भाजपा के प्रति लगाव बढ़ता जा रहा है। राज्य के एक नंबर विधानसभा सीट में यहां पर भाजपा की जीत निश्चित है। यहां के लोगों ने अपनी समस्याओं को हमारे समक्ष रखा है।
उन्होंने कहा कि पिछले पंचायत चुनाव से शुरू करके लोकसभा चुनाव में भाजपा को अच्छा वोट मिला है। पंचायत व पंचायत समिति के सदस्यों ने जीत हासिल की है। यह विधानसभा केंद्र जलपाईगुड़ी लोकसभा केंद्र के अधीन है। इसके अलावा यहां से काफी लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पूरे राज्य में आतंक फैलाने की कोशिश कर रही है। जिसे लेकर लोगों में दिन प्रतिदिन नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर सांसद के दक्षिण मंडल अध्यक्ष दधिराम राय, अजय राय सरकार, श्यामल चंद्र बर्मन सहित अन्य उपस्थित थे।