Move to Jagran APP

हथियार के साथ दो गिरफ्तार

संवादसूत्र, माथाभांगा : माथाभांगा थाना पुलिस ने एक बार फिर अभियान चलाकर दो लोगों को हथियार के साथ ग

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 07:53 PM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 07:53 PM (IST)
हथियार के साथ दो गिरफ्तार
हथियार के साथ दो गिरफ्तार

संवादसूत्र, माथाभांगा : माथाभांगा थाना पुलिस ने एक बार फिर अभियान चलाकर दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गोपनीय सूत्रों के आधार पर पुलिस ने बुधवार भोर को माथाभांगा के कुर्शामारी इलाके से एक गाड़ी में तलाशी अभियान चलाते हुए मोहम्मद आमिन व अनवर हुसैन हथियार को गिरफ्तार किया। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए माथाभांगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्त दोर्जी ने कहा कि पकड़े गए बदमाशों के पास से एक 7.65 एमएम की पिस्तौल एवं एक गोली बरामद किया गया। गुरूवार को आरोपी को माथाभांगा अदालत में पेश किया जाएगा।

loksabha election banner

पुलिस सूत्रों के अनुसार महकमा के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान जारी है। चुनाव से पहले अपराधी गतिविधियों को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। चुनाव में महिला संचालित 65 बुथ होंगे

संवाददाता, बालुरघाट : दक्षिण दिनाजपुर जिले में इस बाद 65 बुथ महिलाओं द्वारा संचालित की जाएगी। बुधवार सुबह से ही बालुरघाट कालेज में जिले के महिला चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था जिला चुनाव आयोग से की गई। महिला चुनाव कर्मियों को उत्साहित करने के लिए इस दिन एक टबेला का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल निर्मल ने किया। पिछले चुनावों की तुलना में इस बार सबसे अधिकारी महिला चुनाव कर्मी है।

मालूम हो कि इस बार जिले में 1700 बुथों में 65 बुथ महिला चुनाव कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। हजार से अधिक महिलाएं इस बार चुनाव में हिस्सा लेंगे। प्रशासन की ओर से इन सब महिलाओं को चुनाव देने की व्यवस्था की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी निखिल निर्मल ने कहा कि इस दिन करीब 400 महिला चुनाव कर्मी ने शिविर में भाग लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.