रेगुलेटेड मार्केट कमेटी की नयी कार्यकारिणी गठित
संवाद सूत्र, दिनहाटा : रेगुलेटेड मार्केट कमेटी के दिनहाटा शाखा की सभा शनिवार को दिनह
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 06:28 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 06:28 PM (IST)
संवाद सूत्र, दिनहाटा : रेगुलेटेड मार्केट कमेटी के दिनहाटा शाखा की सभा शनिवार को दिनहाटा शहर के शहीद कार्नर इलाके में बुलायी गयी। इस सभा में कूचबिहार जिला रेगुलेटेड मार्केट कमेटी के अध्यक्ष गौतम दे, तृणमूल श्रमिक संगठन दिनहाटा महकमा के अध्यक्ष बिसु धर सहित विभिन्न सदस्य उपस्थित थे। सभा में मार्केट के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विभिन्न विकासमूलक कार्य पर चर्चा की गयी। सभा में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्व सम्मति से मनोद दे को सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी में 11 सदस्य है।
कैप्शन : बैठक करते संगठन के सदस्य
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें