घर में आग लगने से अकेली रह रही वृद्धा जिंदा जली
कूचबिहार जिले के माथाभांगा के निशिगंज के नलंगीबाड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह घर में आग लगने से वृद्धा की मौत हो गई।
By Edited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 05:58 PM (IST)
माथाभांगा [संवादसूत्र]। कूचबिहार जिला के माथाभांगा के निशिगंज के नलंगी बाड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह घर में आग लगने से उसमें अकेली रह रही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का नाम गंगा रानी दास (65) बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि पति के स्वर्गवासी होने के बाद वृद्धा अपने घर में अकेले रहती थी। सुबह उसके घर से आग की लपटें देखकर आस-पड़ोस के लोग उसे बचाने के लिए गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल व पुलिस विभाग को भी सूचित किया गया। आग पर नियंत्रण करने के बाद दमकल व पुलिसकर्मी जब घर में घुसे तो वृद्धा की जलने से मौत हो चुकी थी। आग कैसे लगी, इसे लेकर लोग अपने-अपने तरीके से बात कर रहे है। पुलिस व दमकल विभाग पूरे मामले की तहकीकात में जुट गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें