सीमा से जब्त किए गए गांजा व साड़ी
संवादसूत्र दिनहाटा सीमा सुरक्षा बल के कूचबिहार क्षेत्रीय मुख्यालय के अधीन गोपनीय सूत्रों के अ
संवादसूत्र, दिनहाटा : सीमा सुरक्षा बल के कूचबिहार क्षेत्रीय मुख्यालय के अधीन गोपनीय सूत्रों के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने उप महानिरीक्षक विरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में साड़ी के साथ गांजा भी जब्त किया गया। सीमा चौकी चौधरी हाट से 192 नंबर के बटालियन के जवानों ने मुस्तैदी के साथ डयूटी के दौरान 20 साड़ी एवं चार किलोग्राम गांजा बरामद किया। सीमा चौकी चौधरीहट की निगरानी की कमान कम्पनी कमाडर अमित कुमार कर रहे थे। वही 192 बटालियन सीमा सुरक्षा बल की कमान लाल बिहारी सिंह कार्यवाहक कमाडेंट (सेकड- इन - कमाड) के नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवान सीमा पर अपराध रोकने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन सभी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल कूचबिहार के जवानों को सदैव प्रोत्साहन देते हैं। उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल कूचबिहार को निरंतर अपने अंतर्गत वाहिनियों के जवानों को पुरस्कृत करते हैं एवं कमान अधिकारियों को निरंतर निर्देश देते हैं।