रथायात्रा के लिए भाजपा का सम्मेलन
भाजपा की ओर से गणतंत्र की सुरक्षा के लिए आगामी सात दिसंबर को कूचबिहार से रथयात्रा का शुभांरभ होगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह भी सम्मलित होगे। इसे लेकर सोमवार को माथाभांगा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 05:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, माथाभांगा : भाजपा की ओर से गणतंत्र की सुरक्षा के लिए आगामी सात दिसंबर को कूचबिहार से रथयात्रा का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा की ओर से सोमवार को माथाभांगा के निशिगंज के सितकी बाड़ी इलाके में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस रथयात्रा में अमित साह के सम्मलित होने की संभावना है। आठ दिसंबर को रथयात्रा दनिहाटा से निशिगंज के सिताई होकर गोसाई हाट आएगी। इसके बाद माथाभांगा में प्रवेश करेगी। सम्मेलन में भाजपा के अरविंदु विश्वास, कुमार जितेंद्र नारायण आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें