तीन करोड़ की परियोजना के लिए रोडमैप तैयार
संवाद सूत्र चेंगड़ाबांधा भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र मेखलीगंज के विकास के लिए तीन कर
संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र मेखलीगंज के विकास के लिए तीन करोड़ के परियोजना का रोडमैप मेखलीगंज पंचायत समिति व ब्लॉक प्रशासन ने सीमांत इलाका विकास विभाग को भेजा गया है। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस परिचालित यह बोर्ड ने इससे पहले इतने बड़े परियोजना के लिए फंड की मांग नहीं की थी। मेखलीगंज पंचायत समिति की सभापति नियति सरकार ने बताया कि बोर्डर एरिया डेवलोपमेंट परियोजना के तहत तीन करोड़ रूपये की परियोजना भेजी गयी है। इसे लेकर चेंगड़ाबांधा में प्रशासनिक बैठक भी की गयी। इलाके में सड़कों की हालत जर्जर है, पेयजल की समस्या है, कलवर्ट नहीं होने से विभिन्न तरह की दिक्कत होती है। इलाके के कूचलीबाड़ी, बागडोकरा, फूलकाडबारी, निजतरफ, चेंगड़ाबांधा सहित सीमावर्ती क्षेत्र में दर्जनों समस्या है। बारिश के समय समस्या और बढ़ जाती है। सीमावर्ती क्षेत्र में बुनियादी संरचना के अभाव में सुरक्षा आदि में जवानों को भी दिक्कते होती है। इसका फायदा तस्कर उठाते है। इस परियोजना में अधिकांश रूप से विभिन्न सीमावर्ती गांव में कलवर्ट लगाने पर जोर दिया गया है।