Move to Jagran APP

जाली आधार गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

- गोपनीय सूत्रों के आधार पर पुलिस ने चलाया अभियान - एक-एक आधार बनाने के लिए जाते थे 1500

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 06:54 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 06:54 PM (IST)
जाली आधार गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
जाली आधार गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

- गोपनीय सूत्रों के आधार पर पुलिस ने चलाया अभियान

loksabha election banner

- एक-एक आधार बनाने के लिए जाते थे 1500-2000 रुपये

संवादसूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार जिला पुलिस ने जाली आधार कार्ड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी असम के कोकड़ाझाड़ के निवासी है। जिले के घोक्साडांगा थाना के प्रेमेरडांगा से इन आरोपियों को पकड़ा गया। असम से फ्रिंगर प्रिन्ट व व्यक्तिगत पहचान पत्र को ये लोग संग्रह कर रहे थे। आरोपियों में अखिरूल इस्लाम, एनामूलह एवं साहजान अली के अलावा गाड़ी चालक फालू शेख को भी पकड़ा गया है। प्रेमेरडांगा के एक घर में आश्रय लेकर ये लोग काफी दिनों से जाली आधार कार्ड का कारोबार कर रहे थे। पुलिस जांच के लिए उतरने के बाद इनलोगों को गिरफ्तार किया। वही घर का मालिक फरार है। इनके पास से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, कैमरा, प्रिंटर, फ्रिंगर प्रिंट स्कैनर व लैपटॉप बरामद किया। इसके अलावा कुछ फार्म भी बरामद किए गए है।

इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्त दर्जी ने कहा कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर लोगों वे 1500 से लेकर 2000 रुपये तक लिया जाता था। असम से आकर कूचबिहार जिले में ये लोग क्यों कर रहे थे, इसकी जांच शुरू हो गई है। सभी को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ये आरोपी घर मालिक के घर में कम्प्यूटर लेकर काम करता था। इसके बाद पिछले एक महीने में इनलोगों की असम में आना जाना शुरू हुआ। इसके बाद आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हुआ। ग्रामीण लोगों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे, इसे लेकर लोगों से व्यक्तिगत सूचना एकत्रित करने का काम शुरू हुआ। फार्म भरने के साथ फ्रिंगर प्रिंट लेने का काम शुरू हुआ। एक आधार कार्ड बनाने के लिए डेढ़ से दो हजार रुपये लिए जाते थे। इसके बाद 15 दिनों पहले पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके से सभी को गिरफ्तार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.