Move to Jagran APP

पांच महीने बाद उत्पल कांति देव ने फिर पाला बदला

दिल की बात सुनकर जोड़ा फूल को छोड़कर फिर कमल को थामा उत्पल कांति देव ने।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 07:16 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 07:16 PM (IST)
पांच महीने बाद उत्पल कांति देव ने फिर पाला बदला
पांच महीने बाद उत्पल कांति देव ने फिर पाला बदला

-अमित शाह के कूचबिहार आने से तृणमूल खेमे में हलचल

loksabha election banner

संवाद सूत्र,दिनहाटा: रासमेला मैदान गृह मंत्री अमित शाह के जोश व उत्साह से भरे भाषण से फिर गूंज उठा। फिर राजनीतिक हलचल कूचबिहार में और तेज हो गई। अमित शाह के आते ही पाला बदलने का कार्य भी गति पकड़ने लगा। भाजपा का उत्पल कांति देव राजनीतिक भय के कारण पांच महीने पहले तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम लिया था। लेकिन गुरुवार को रासमेला मैदान में फिर भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के नेता राहुल सिन्हा ने उन्हें रासमेला मैदान में भाजपा का झंडा थमाया। बतादें कि कूचबिहार जिला में तृणमूल अध्यक्ष के रूप में पूर्व सांसद पार्थ प्रतिम राय को तृणमूल अध्यक्ष बनाने के बाद भाजपा नेता उत्पल कंाति देव तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थें। आज फिर उन्होंने गृह मंत्री के कूचबिहार आते ही भाजपा में शामिल हो गए।

उत्पल कांति देव ने कहा कि विकास का सपना देखकर ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पार्टी में पांच महीने पहले शामिल हुआ था। लेकिन उन्होंने मुझे अपने पार्टी के बरामदे में खड़े रखा। इस पार्टी में हर काम के लिए सिर्फ पैसा चाहिए। सिर्फ पैसा और सिर्फ पैसा। केवल पैसे को पहचानती है तृणमूल कांग्रेस। इसतरह की राजनीति मुझे अच्छी नहीं लगती। इसलिए बहुत सोच-समझकर फिर अपने घर लौट आया। मैं तृणमूल के घोटाले में शामिल नहीं हो सकता। केंद्र से लेकर राज्य तक सभी ने मेरे साथ संपर्क किया। बुधवार रात को बहुत सोचकर मैंने दिल की आवाज सुनी। और भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में फिर अपने संगठन में शामिल हो गया। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव 2021 में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दूंगा।

कैप्शन: भाजपा नेता राहुल सिन्हा उत्पल कांति देव को भाजपा का झंडा थमाते हुए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.