रेड लाइट की महिलाओं को आर्थिक मदद
संवाद सूत्र दिनहाटा कोरोना को लेकर देश-दुनिया में लॉक डाउन है। आर्थिक व्यवस्था चरमरा रह
संवाद सूत्र, दिनहाटा: कोरोना को लेकर देश-दुनिया में लॉक डाउन है। आर्थिक व्यवस्था चरमरा रही है। इसे देखते हुए शासन-प्रशासन से लेकर समाज का हर तबका एक दूसरे का सहयोग कर रही है। शनिवार को दिनहाटा के रेड लाइट एरिया की महिलाओं को दिनहाटा नगरपालिका की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। नगरपालिका के दो पार्षद जयदीप घोष व पारोमिता साहा और स्वास्थ्यकर्मी मिलकर रेड लाइट एरिया गए हुए थे। गौरतलब है कि नगरपालिका की ओर से कोरोना वायरस को लेकर विभिन्न जागरूकतामूलक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज रेड लाइट एरिया की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। लॉक डाउन व कोरोना वायरस को लेकर रेड लाइट एरिया की महिलाओं को विभिन्न तरह की समस्या हो रही है। उन्हें अर्थ अभाव का संकट झेलना पड़ रहा है। इसे देखते हुए नगरपालिका की ओर से आर्थिक सहायता की गयी। नगरपालिका की ओर से यौन कर्मियों को सचेत किया गया। साथ ही कोरोना वायरस से कैसे सावधान रहे, इस विषय में स्वास्थ्यकर्मियों ने यौन कर्मियों को जागरूक किया।
पार्षद जयदीप घोष ने बताया कि कोरोना से मुकाबला के लिए जिस तरह राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उसी तरह दिनहाटा नगरपालिका भी प्रयास कर रही है। दिनहाटा के विधायक व चेयरमैन उदयन गुहा इलाके का साफ-सुथरा व लोगों का जागरूक रखने के लिए विभिन्न प्रयास कर रहें है।
कैप्शन : यौनर्मियों को समझाते पार्षद व स्वास्थ्यकर्मी