पुलिस अधीक्षक का फर्जी पत्र से भाजपा को डराने का प्रयास : राजू बंदोपाध्याय
-शिकायत मिलने पर करूंगा कार्रवाई एसपी संतोष नीलांबर -फर्जी पत्र को लेकर हम कानून के दा
-शिकायत मिलने पर करूंगा कार्रवाई : एसपी संतोष नीलांबर
-फर्जी पत्र को लेकर हम कानून के दायरे में रहकर उठायेंगे कदम संवाद सूत्र, कूचबिहार : पुलिस अधीक्षक का फर्जी पत्र भेजकर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है। इन सब के पीछे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हाथ है। यह आरोप कूचबिहार के भाजपा महासचिव राजू बंदोपाध्याय लगाया गया है। कूचबिहार के घोक्साडांगा इलाके के तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को फर्जी पत्र भेजा गया है। इसके खिलाफ हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। पत्र में लिखा गया है कि तीनों भाजपा कार्यकर्ता घुसपैठिया है और बांग्लादेश से आए हुए है। उन्हें नागरिकता का प्रमाण पत्र देने के लिए कहा गया है।
भाजपा कार्यकर्ता सुनील मंडल ने बताया कि बाइक पर सवार होकर एक अपरिचित आए हुए थे। एक लिफाफा मेरे परिवार को थमाकर चला गया। पत्र में इस तरह की बातें लिखी हुई थी। बाद में हमने इस विषय में अपने पार्टी के सदस्यों को बताया।
इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस के नेता अब्दुल जलील अहमद ने बताया कि यह सब झूठा आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले के साथ तृणमूल का कोई संबंध नहीं है।
जिला पुलिस अधीक्षक संतोष नीलांबर ने बताया कि यदि मेरे पास ऐसी कोई शिकायत आती है, तो मैं जरूर कार्रवाई करूंगा। इस विषय में मुझे अधिक पता नहीं है।
कैप्शन : पत्रकारों को संबोधित करते भाजपा नेता राजू बंदोपाध्याय