बम बनाने की सामग्री के साथ एक गिरफ्तार
संवाद सूत्र दिनहाटा बम बनाने की सामग्री के साथ दिनहाटा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 09:01 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 06:41 AM (IST)
संवाद सूत्र, दिनहाटा : बम बनाने की सामग्री के साथ दिनहाटा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दिनहाटा के दो नंबर ब्लॉक के अंतर्गत नाजिरहाट के पूर्व शिकारपुर इलाके में बम बनाने की सामग्री के साथ बुलु बर्मन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गुप्त सूत्रों से पुलिस को यह सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दिनहाटा के एसडीपीओ मानवेंद्र दास, साहेबगंज थाना के ओसी हेमंत शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर अभियान चलाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिनहाटा इलाके भेटागुड़ी में पिछले कुछ दिनों से लगातार राजनीतिक हिंसा हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें