विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सं. इंसेफ्लाइटिस से दो मरीजों की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 26 Jul 2015 06:15 PM (IST)

-अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में एक एक मरीज की हुई जापानी ज्वर से मृत्यु जेएनएन, अलीपुरद्वार/ क

News Article Hero Image

-अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में एक एक मरीज की हुई जापानी ज्वर से मृत्यु

जेएनएन, अलीपुरद्वार/ कूचबिहार : अलीपुरद्वार और कूचबिहार स्थित सदर एमजेएन अस्पताल में शनिवार देर रात इंसेफ्लाइटिस ज्वर से दो मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में मृत मरीज का नाम संजीव तिर्की 22 है, जो कुमारग्राम ब्लाक के चेंगमाड़ी इलाके के निवासी थे। पिछले 22 जुलाई को वह जिला अस्पताल में भर्ती किए गए थे। इसे लेकर अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एमजेएन अस्पताल कूचबिहार में बीती रात को समादिनी बर्मन 50 की मृत्यु हो गई। नाजिरहाट दिनहाटा की निवासी समादिनी बर्मन भी इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित थीं। इंसेफ्लाइटिस से होने वाली मौत की घटना को लेकर हालांकि अलीपुरद्वार जिला अस्पताल प्रबंधन ने किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार किया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल में इंसेफ्लाइटिस के लक्षणों के साथ कई और मरीज भर्ती किए गए हैं। वहीं, अलीपुरद्वार जिले के निवासियों में इंसेफ्लाइटिस से हो रही मौत के मामलों को लेकर चिंता बनी हुई है।

हमारे कूचबिहार संवाद सहयोगी के अनुसार अब तक एमजेएन अस्पताल में इंसेफ्लाइटिस से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के हवाले से है।