Move to Jagran APP

.इनसेट.भाजपा की जीत पर मना जश्न, उड़ा अबीर-गुलाल

??????? ?????? ?????? ?? ????? ?? ??? ?? ???? ??? ?????????? ???? ??? ??? ? ??????? ?? ??? ??? ?????? ?????? ???????? ??????? ?? ??????? ?????? ?? ??? ????? ????? ????? ???????? ?? ??????? ???? ?? ????? ??? ? ????? ???????????? ?? ?????? ??????? ??????? ?? ??? ????? ??? ???????? ?? ? ??- ????? ?? ??????? ????? ????? ?? ???? ?????? ???? ?? ????? ???? ? ????? ?????????? ????????? ???? ?? ??? ?? ????? ??? ????? ?? ?????? ?? ?? ???? ??? ???? ? ?? ?? ??? ??? ???? ?? ????? ??? ????? ?? ????? ???? ? ???????? ??? ?? ?? ????? ?????? ??????? ???? ???? ?? ??? ??? ?? ?? ???? ??? ?????? ?? ??? ?? ? ???? ?? ????? ?????????? ???? ?????? ??????? ???? ???? ???? ?????? ????? ?? ?????? ??? ??????? ??? ?

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 06:29 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 06:32 AM (IST)
.इनसेट.भाजपा की जीत पर मना जश्न, उड़ा अबीर-गुलाल
.इनसेट.भाजपा की जीत पर मना जश्न, उड़ा अबीर-गुलाल

जेकेनगर : आसनसोल लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो की ऐतिहासिक जीत के जश्न में कार्यकर्ता डूबे रहे। गुरुवार की देर शाम आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जेकेनगर, बोगड़ा और लात बंगला स्थित भाजपा कार्यालय को विद्युत लाइट से सजाया गया था? भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमकोला कोलियरी, जेकेनगर और लाल बंगला में आतिशबाजी की ? एक- दूसरे को केसरिया गुलाल लगाया और लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ता इन्द्रदेव मोदी ने कहाकि बंगाल में भाजपा को कल्पना से भी अधिक सीट मिली। अब वह दिन दूर नहीं जब राज्य में भाजपा की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि अब भाजपा समर्थक भयमुक्त होकर सड़क पर उतर रहे है और जश्न में हिस्सा ले रहे है। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता सूरज प्रसाद, लक्ष्मण मंडल, संजय यादव , लालजीत चौधरी, बी बनर्जी आदि उपस्थित थे।

prime article banner

कुल्टी:

आसनसोल संसदीय सीट से बाबुल सुप्रियो की जीत से कुल्टी के भाजपा समर्थक एवं कार्यकर्ताओ का जश्न शुक्रवार को भी जारी रहा। कुल्टी भाजपा महिला मंडल दो की अध्यक्ष बिदु यादव के नेतृत्व में कुल्टी थाना मोड सहित आसपास के क्षेत्रों में जुलूस निकाला गया और केसरिया गुलाल की होली खेली गई। वही महिलाओं ने नाच गाकर जश्न मनाया ।

वही कुल्टी रेलपार के रांचीग्राम क्षेत्र में भाजपा मंडल दो के अध्यक्ष ललन मेहरा एवं मंडल दो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जीशान कुरेशी के नेतृत्व में जश्न के साथ लोगो में मिठाईया बांटी गई और केसरिया गुलाल की होली खेली गई। गुरुवार की देर शाम चुनाव परिणाम आने के बाद से ही भाजपा के जीत का जश्न का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। भाजपा के जश्न के दौरान कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज पार्थो सिकदर के नेतृत्व में कुल्टी पुलिस एवं बराकर में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने रुट मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखी। वही भाजपा की जीत से भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता उत्साहित थे। वही विरोधी खेमे में पूरी तरह सन्नाटा पसरा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.