Move to Jagran APP

श्रीरामपुर माना में वृद्ध की रहस्यमयी मौत

अंडाल : अंडाल थाना के श्रीरामपुर माना इलाके में शुक्रवार की सुबह दामोदर नदी से थोड़ी दूर

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 06:11 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 06:11 PM (IST)
श्रीरामपुर माना में वृद्ध की रहस्यमयी मौत
श्रीरामपुर माना में वृद्ध की रहस्यमयी मौत

अंडाल : अंडाल थाना के श्रीरामपुर माना इलाके में शुक्रवार की सुबह दामोदर नदी से थोड़ी दूर पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव की पहचान हरिदयाल चौधरी 60 के रूप में हुई, उसके शरीर पर जख्म का निशान मिला है। ऐसे में लोग इस मामले को रहस्यमय मान रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं मामले की जांच में जुट गई।

prime article banner

हरिदयाल श्रीरामपुर माना इलाके का निवासी था। वह प्रत्येक दिन माना गांव से श्रीरामपुर में जाकर लोगों के साथ बैठता था। बुधवार को वह घर से साइकिल लेकर कुछ सामान खरीदने के लिए घर से निकला था, लेकिन फिर उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद परिवारवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। वहीं शुक्रवार की सुबह माना गांव में दामोदर नदी से थोड़ी दूर उसका अ‌र्द्धनग्न शव बरामद हुआ। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कुछ दूरी पर झाड़ी में उसका साइकिल भी था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह दो शादी किया था। वह पहली पत्नी दासिया देवी के साथ रहता था। उन्होंने कहा कि शव को देखकर संदेह है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि लोगों का कहना है कि उसकी किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं थी। फिर क्यों कोई उसकी हत्या करेगा। अनुमान किया जा रहा है कि हृदयगति रूकने से भी उसकी मौत हो सकती है शव को जानवरों ने फाड़ दिया है। एक हाथ भी जानवरों ने गायब कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.