Move to Jagran APP

दुर्गापुर बैराज पर बनाएंगे दूसरा ब्रिज : सांसद

दुर्गापुर बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद सह भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सौमि

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 08:36 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 08:36 PM (IST)
दुर्गापुर बैराज पर बनाएंगे दूसरा ब्रिज : सांसद
दुर्गापुर बैराज पर बनाएंगे दूसरा ब्रिज : सांसद

दुर्गापुर : बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद सह भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खां ने गुरुवार की सुबह दुर्गापुर स्थित दामोदर नदी में मकर संक्रांति के दिन पुण्य स्नान किया। जहां लोगों के साथ चाय पर चर्चा की एवं लोगों से मुलाकात की। जहां उन्होंने एक तरफ देश को कोरोना मुक्त होने की कामना की। उन्होंने दुर्गापुर बैराज पर दूसरा ब्रिज बनाने का आश्वासन भी दिया।

loksabha election banner

सौमित्र खां ने कहा कि मकर संक्रांति में हमलोग गंगा सागर पवित्र स्नान के लिए जाते हैं। यहां अपने घर के पास दामोदर नदी में भी स्नान का अलग मजा है। मैने ईश्वर से भारत को कोरोना मुक्त एवं लोगों के स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि अब बंगाल को तृकां रूपी पाप से मुक्त करना होगा। बंगाल को सोनार बांग्ला नए सूर्योदय के साथ बनाना होगा। यहां हमलोग दूसरा ब्रिज बनाएंगे। वहीं बार-बार लॉकगेट टूटने से पानी का संकट हो रहा है। हमलोगों की सरकार बनी तो लॉकगेट को भी ठीक करेंगे। दामोदर की सफाई राज्य व केंद्र दोनों का विषय है। राज्य सरकार की ओर से सफाई के लिए कभी केंद्र सरकार को आवेदन नहीं दिया। हमलोग सत्ता में आने पर दामोदर को सुंदर से सजाएंगे। प्रधानमंत्री देश को दिशा दिखा रहे है। कोविड वैक्सीन का उत्पादन भारत में शुरू हुआ यह हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बांकुड़ा के बेलियातोड़-दुर्गापुर रेलपथ तैयार करने की भी बात कही। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष लखन घोरूई, तापस नायक, चंद्रशेखर बनर्जी, असीम प्रमाणिक आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.