¨हदी के सम्मान में दौड़ा दुर्गापुर
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : ¨हदी के सम्मान के लिए पहली बार दुर्गापुर शहर में दौड़ का आय
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : ¨हदी के सम्मान के लिए पहली बार दुर्गापुर शहर में दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में केवल दुर्गापुर शहर ही नहीं बल्कि पूरा महकमा दौड़ा। जिसमें अव्वल आने वाले युवक-युवतियों को पुरस्कृत किया गया। ¨हदी चेतना दौड़ का आयोजन दुर्गापुर ¨हदी भाषा मंच की ओर से किया गया। चेतना दौड़ सफल होने से आयोजकों में भी खुशी है। दुर्गापुर ¨हदी भाषा मंच का गठन कुछ माह पहले ही संयोजक जेपीएन ओझा के नेतृत्व में किया गया। इसकी कमेटी का भी गठन किया गया।
इसमें मंच की जिम्मेदारी शिवसागर उपाध्याय एवं धर्मेंद्र यादव को दी गई। वहीं इस मंच में केवल दुर्गापुर शहर ही नहीं बल्कि पूरे महकमा के ¨हदी प्रेमियों को जोड़ा गया, जो ¨हदी से लगाव रखते है, हालांकि वे किसी भी संप्रदाय या भाषा के हो। मंच की अच्छी सोच का नजारा ¨हदी चेतना दौड़ में देखने को मिला। इसमें ठंड की परवाह किए बगैर ही अंडाल से लेकर बुदबुद तक पूरे महकमा के युवक-युवती पहुंच गए। जिन्होंने मेनगेट से राजेंद्र भवन की दूरी तय की।
¨हदी चेतना दौड़ में तकरीबन ढाई सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 14 युवतियां थी। तकरीबन डेढ़ सौ युवकों ने छह किलोमीटर की दूरी दौड़ कर तय करने में सफलता हासिल की, जबकि चार युवतियां अंतिम पड़ाव तक पहुंची। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें पुरुषों के वर्ग में संजय यादव प्रथम, संजल राय द्वितीय, समीर मोदी तृतीय, राहुल मिश्रा चतुर्थ, विश्वजीत दास ने पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं युवतियों में ऋषिता घोष प्रथम, पूजा साहनी द्वितीय, जुली कुमारी मिश्रा तृतीय एवं अर्पिता मिश्रा चतुर्थ हुई। जिन्हें राजेंद्र भवन में पुरस्कृत किया गया। वहीं सेफ ड्राइव, सेव लाइफ के प्रति भी जागरूक किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में वारिया फाड़ी प्रभारी अखिल मुखर्जी, अजब नारायण ¨सह, स्पोर्टस एसोसिएशन के तापस सरकार, मेयर परिषद सदस्य राखी तिवारी, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. परमानंद यादव, राजू ¨सह, ¨मटू चौधरी, लालबाबू प्रसाद, श्याम मंडल, उपेंद्रनाथ मिश्र, राकेश ओझा, नारायण राजभर आदि मौजूद थे।