फेस्टिव सीजन से पहले Eastern Railway का तोहफा, तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान; कानपुर-आगरा-झांसी रूट पर सुविधा
Indian Railway Puja Special Train: रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते ...और पढ़ें

पूर्व रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों का किया एलान। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
दुर्गापूजा, दीपावली, छठ पर्व के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें।
कोलकाता, आसनसोल से कानपुर, आगरा, झांसी तक चलेंगी।
अक्टूबर से नवंबर तक यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
जागरण संवाददाता, आसनसोल। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। आसनसोल रेल मंडल ने कोलकाता-कानपुर सेंट्रल, कोलकाता-आगरा कैंट और आसनसोल-झांसी के बीच तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इससे त्योहार के दौरान इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
Kanpur Central-Kolkata Special Train
ट्रेन संख्या 04157/04158 कानपुर सेंट्रल– कोलकाता स्पेशल ट्रेन संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल - कोलकाता स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक आठ फेरे लगाएगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 08:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
Kolkata-Kanpur Central Special Train
वापसी में ट्रेन संख्या 04158 कोलकाता - कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक कोलकाता से 07:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 01:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे।
Agra Cantt–Kolkata Special Train
ट्रेन संख्या 01911/01912 आगरा कैंट - कोलकाता स्पेशल ट्रेन संख्या 01911 आगरा कैंट - कोलकाता स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक नौ फेरे लगाएगी। आगरा कैंट से 03:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
Kolkata–Agra Cantt Special Train
वापसी में ट्रेन संख्या 01912 कोलकाता - आगरा कैंट स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक कोलकाता से 07:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08:00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे। ट्रेन संख्या 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - आसनसोल स्पेशल ट्रेन संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को सात अक्टूबर से 29 नवंबर 16 फेरे लगाएगी।
Virangana Lakshmibai Jhansi–Asansol Special Train
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 09:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04186 आसनसोल - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को 08 अक्टूबर से 30 नंबर तक चलेगी। आसनसोल से 17:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19:10 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, द्वितीय श्रेणी चेयर सीटिंग, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे।
