बर्द्धमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारी
बर्द्धमान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ जनवरी को पूर्व बर्द्धमान जिले के दौरे पर आ रह
बर्द्धमान : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ जनवरी को पूर्व बर्द्धमान जिले के दौरे पर आ रहे हैं। जिले के कटवा में उनकी सभा होगी एवं बर्द्धमान शहर में रोड शो होगा। इसकी तैयारी में भाजपा नेता जुटे हुए हैं। गुरुवार को भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी, संजय सिंह समेत अन्य नेताओं ने बर्द्धमान का दौरा किया। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। बर्द्धमान में वीरहाटा से कर्जन गेट तक रोड शो होगा।
भाजपा की ओर से आरंभ में रोड शो बर्द्धमान के बीसी रोड में करने का विचार था। लेकिन पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के कारण रोड शो के रूट को बदलना पड़ा है। रोड शो में तकरीबन एक लाख लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। राजू बनर्जी ने कहा कि पुलिस प्रशासन दीदी के निर्देश पर चल रहा है। तृकां बिना अनुमति के सभा करती है। भाजपा नेताओं को सभा व रोड शो की अनुमति नहीं मिलती है। इस कारण हमारे रोड शो का रूट बदला गया है।
नौ को बर्द्धमान में नड्डा, 12 को दुर्गापुर में सुवेंदु अधिकारी
भाजपा की सभा के दौरान नेताओं ने अगले दिनों में होने वाले दो बड़े कार्यक्रमों की घोषणा की। जिसके तहत नौ जनवरी को बर्द्धमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा होगी। इसकी तैयारी तेज गति से चल रही है। जेपी नड्डा उस दिन दुर्गापुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां से वे बर्द्धमान जाएंगे। जिसके बाद वीरभूम में भी कार्यक्रम होगा। वहीं 12 जनवरी को दुर्गापुर में भाजपा एक और शक्ति प्रदर्शन होगा। दुर्गापुर के भीरंगी मोड़ से प्रांतिका मोड़ तक महाजुलूस निकाला जाएगा। इसमें भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी, सांसद अर्जुन सिंह, एसएस अहलूवालिया के अलावा काफी संख्या में नेता हिस्सा लेंगे।