पारिवार विवाद में महिला ने दी जान
बर्द्धमान पूर्व बर्द्धमान जिले के मंगलकोट के लाकुरिया गांव में महिला ने जहर पीकर जान दे दी। पु
बर्द्धमान : पूर्व बर्द्धमान जिले के मंगलकोट के लाकुरिया गांव में महिला ने जहर पीकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि घर में सास अनू थंडर 40 वर्ष एवं उनकी बहू माला थंडर थी। जहां उनलोगों में कोई विवाद हुआ। उस विवाद में अनू ने जहर पी लिया। उसे पहले गुसकरा अस्पताल वहां से बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र कैलाश ने कहा कि उसके पिता राजमिस्त्री है एवं घर से बाहर ही ज्यादा समय रहते थे। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण किसी को दुर्गापूजा में नया कपड़ा नहीं दिया जा सका था। कपड़ा को लेकर ही घर में विवाद हुआ था। जिसके बाद मां ने जहर पी ली।