रेल ²ष्टि पोर्टल पर एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारियां
रेल द़ष्टि पोर्टल पर एक क्लिक करने पर मिलेगी सारी जानकारी
आसनसोल : भारतीय रेल ने रेलयात्रियों को जानकारी एवं सूचनाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए रेल ²ष्टि पोर्टल की शुरूआत की है। इस पोर्टल पर रेलवे से जुड़ी तमाम जानकारियां लोगों को अब एक क्लिक पर मिलेंगी। रेलवे के टिकट बुकिग से लेकर ट्रेन की स्थिति, रिटायरिग रूम बुकिग एवं रेलवे से जुड़ी शिकायतों का लिक भी इस पोर्टल में उपलब्ध है। इसके साथ ही रेलवे में रोजाना माल ढुलाई से लेकर टिकट बिक्री तक की सारी जानकारी पूरी तरह से अपडेट मिल रही है। रेलवे के रसोईघर में यात्रियों के लिए बनाये जा रहे भोजन की प्रक्रिया को भी लाइव दिखाया जा रहा है। रेल ²ष्टि के होम पेज पर चार बटन है, होम, स्टेशन, ट्रेन और लिक। होम पेज पर रेलवे के अनारक्षित एवं आरक्षित टिकटों की बिक्री एवं उससे हो रही आय, माल ढुलाई का विवरण उपलब्ध है। इसके साथ ही पीएनआर, शिकायत, माल ढुलाई, टेंडर की जानकारी ले सकते हैं। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बीते एक अगस्त को ट्वीट कर इस सिगल विडो प्लेटफार्म की जानकारी दी थी। स्टेशन बटन में आप किसी भी स्टेशन का कोड डालकर वहां के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं। जैसे कि आसनसोल का कोड एएसएन लिखने के बाद क्लिक करने पर सारी जानकारी दिखायी जा रही है।
..............
आसनसोल स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाएं
आसनसोल: आसनसोल स्टेशन ए कैटेगरी के है। यहां सात प्लेटफार्म हैं। रोजाना 30 हजार 254 यात्री आवागमन करते हैं। यहां दो एस्क्लेटर हैं। 72 शौचालय है। पांच रिटायरिग रूम है। प्रतीक्षालय की क्षमता 230 तथा यात्रियों के बैठने की क्षमता 1300 है। व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध है। यहां दो एटीम है। 15 टिकट बुकिग खिड़की है। यहां से 34 यात्री एवं 4 मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरूआत होती है। यहां से 76 मेल या एक्सप्रेस एवं 6 पैसेंजर ट्रेन गुजरती है। आसनसोल-अंडाल सेक्शन पर ब्राडगेज की चार लाइनें है। वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे की एक ब्रॉडगेज लाइन है।
......
सारी जानकारियां एक ही पोर्टल पर::
आसनसोल: इसी तरह अन्य स्टेशनों की जानकारी भी यहां हासिल की जा सकती है। इसी तरह सर्च ट्रेन में सिर्फ ट्रेन का नंबर या नंबर डालकर ट्रेन कहां है, यह जानकारी आपको इसी पोर्टल पर मिल जायेगी। इसके साथ ही इसी पोर्टल से रेलवे से जुड़ी अन्य साइटों का लिक दिया हुआ है। जिसके माध्यम से टिकट बुकिग, ट्रेन इन्क्व्यारी, शिकायत, श्रमिक कल्याण, भारतीय रेल, ओडीसी अप्रूवल, आरक्षण इन्क्वायरी, रेल सुगम फ्रेट एप, रिटायरिग बुकिग की साइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा रेलवे के ऐतिहासिक विरासतों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध है। विभिन्न स्टेशनों की तस्वीरें भी आप देख सकते हैं।
..............
रेलवे के किचन में कैसे बन रहा खाना देखें लाइव
आसनसोल: रेल ²ष्टि पर आइआरसीटीसी किचन टैब पर आप देश के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर आइआरसीटीसी के रसोईघरों में खाना बनाने की प्रक्रिया को लाइव देख सकते हैं। विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों के किचन में लगे वेबकैम से सीधे लाइव फीड दिया जा रहा है। जहां खाना बनाने से उसके पैकिग की पूरी प्रक्रिया आप किसी भी समय देख सकते हैं।
...............
वर्चुअल टूर का भी ले सकते हैं आनंद:
आसनसोल: भारतीय रेलवे की ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण स्टेशन, स्मारक, पुलों को आप घर बैठे ही वर्चुअल टूर के माध्यम से देखकर आनंद ले सकते हैं। 360 डिग्री व्यू के साथ ही देश के विभिन्न महत्वपूर्ण रेलवे सुरंग, ऐतिहासिक विरासतों वाले स्टेशन एवं ट्रेनों को घर बैठे देख सकते हैं।