राष्ट्रीय पेंशन अदालत में 48 मामलों का निपटारा
राष्ट्रीय अदालत में मामलों का किया गया निपटारा
आसनसोल: अखिल भारतीय पेंशन अदालत के तहत चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) के विवेकानंद ऑडिटोरियम में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर की पेंशन अदालत आयोजित की गई। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी बीके सिंह ने पेंशन अदालत का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वित्त सलाहकार विजय सिंह मीणा अपीलीय जज के रूप में उपस्थित थे। सर्वप्रथम बीके सिंह ने चिरेका महाप्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्रा की ओर से संदेश पढ़ा। जिसमें सेवानिवृत रेल कर्मचारियों को उनकी शिकायतों को शीघ्र निवारण करने का आश्वासन दिया गया है। पेंशन अदालत में सेवानिवृत रेल कर्मचारियों की ओर से कुल 55 शिकायतों के मामले प्राप्त हुए। अदालत में लगभग 48 मामलों का निपटारा जजों के पैनल उप मुख्य कार्मिक अधिकारी संजीव कुमार, उप मुख्य वित्ता सलाहकार अनुराग गौरव ने किया। बाकी 7 मामलों को अगले एक माह में निपटारा किये जाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर चिरेका के वरीय अधिकारीगण, पेंशनभोगी, स्टाफ काउंसिल के सदस्यगण एवं कर्मचारी, स्थानीय बैंक, पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि चिरेका से सेवानिवृत कर्मचारियों को उनके बकाया भुगतान संबंधी मामलों का निबटारा हेतु इस वर्ष चिरेका प्रशासन ने राष्ट्रीय-स्तर की पेंशन अदालत का आयोजन किया है।