Move to Jagran APP

आसनसोल बनेगा स्मार्ट सिटी, माडल वार्ड होंगे

जागरण संवाददाता आसनसोल आसनसोल नगर निगम चुनाव को लेकर टीएमसी द्वारा सुबह घोषणापत्र जारी

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 07:52 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 07:52 PM (IST)
आसनसोल बनेगा स्मार्ट सिटी, माडल वार्ड होंगे
आसनसोल बनेगा स्मार्ट सिटी, माडल वार्ड होंगे

जागरण संवाददाता, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम चुनाव को लेकर टीएमसी द्वारा सुबह घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद शाम में भाजपा की ओर से घोषणापत्र जारी किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में घोषणापत्र जारी करते हुए पूर्व मेयर सह निगम चुनाव कमेटी संयोजक जितेंद्र तिवारी ने दावा किया निष्पक्ष चुनाव हुए तो 80 सीटों पर भाजपा की जीत तय है। भाजपा का बोर्ड बनने पर दुआरे पार्षद और पाड़ाय( मोहल्ले में) मेयर योजना शुरू की जायेगी। इसके साथ ही आसनसोल को स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। जिससे अब तक राज्य सरकार ने वंचित रखा है। इसके साथ ही चरणबद्ध तरीके से वार्डों को माडल बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में रास्ता, नाली का निर्माण होगा। हर वार्ड में लाइब्रेरी, शहर में प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए कोचिग सेंटर खोला जायेगा। महिलाओं के लिए हर तीन महीने में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का साल में दो बार शुगर जांच कराया जायेगा। हर वार्ड में स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा। आसनसोल स्टेडियम को विश्व स्तर का बनाया जायेगा। किसी की मौत होने पर क्रियाक्रम के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता को पार्षद या मेयर के पास जाने की जरूरत नहीं होगी, हर वार्ड में हेल्पलाइन नंबर जारी किया जायेगा। नागरिकों की सूचना पर पार्षद या उनका प्रतिनिधि तीन घंटे में आयेगा, वहीं मेयर की जरूरत पर होने पर 72 घंटे में मेयर या प्रतिनिधि पहुंचेंगे। हर वार्ड में संयोजक नियुक्त किया जायेगा। हर गृहहीन को घर दिया जायेगा। नगरनिगम के जो भी अस्थायी कर्मी है, राज्य सरकार से खाली पदों पर उन्हें स्थायी करने पर जोर होगा। कुल्टी और रानीगंज में टाउन हाल बनाया जायेगा। सभी नागरिकों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जायेगा। शहर के कचड़ा को रिसाइकिल करने के लिए प्लांट लगाया जायेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप दे, विधायक लखन घोरूई, राज्य नेता विद्यासागर चक्रवर्ती, कृष्णेंदु मुखर्जी, चंद्रशेखर बनर्जी, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.