बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया नवारूण क्लब
दुर्गापुर : केरल में आए बाढ़ से काफी तबाही हुई है। केरल में हजारों लोगों का घर-द्वा
दुर्गापुर : केरल में आए बाढ़ से काफी तबाही हुई है। केरल में हजारों लोगों का घर-द्वार, सड़क सभी नष्ट हो गई है। बाढ़ की तबाही में सैकड़ों लोगों की जान गई एवं लाखों लोगों का ठिकाना राहत शिविर बना हुआ है। केरल के इस बाढ़ में बंगाल के भी हजारों युवक फंसे रहे, जो काम की तलाश में केरल गए थे। केरल में बाढ़ की तबाही को देखते हुए बंगाल में भी हर संगठनों की ओर से मदद की कोशिश की जा रही है। जिसके लिए स्कूल एवं क्लब भी सामने आ रहे हैं। शहर के भिरंगी मोड़ स्थित नवारूण क्लब ने भी केरल में आई बाढ़ की तबाही को देखते हुए मदद का हाथ बढ़ाया एवं क्लब द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 हजार रुपया का चेक भेजा गया। क्लब के पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से यह चेक भेजा। जहां क्लब के अध्यक्ष अच्यूत मुखर्जी ने कहा कि बाढ़ से केरल में काफी तबाही हुई है। ऐसी स्थिति में हमारा दायित्व बनता है कि वहां के लोगों की मदद करें। केरल में बाढ़ से वहां काफी नुकसान हुआ है। जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई। इस कारण मदद के लिए सहायता राशि भेजी गई है।