प्रकृति से छेड़छाड़ नुकसान दायक : सीपी
आसनसोल : सिर्फ एक दिन वन महोत्सव मनाने से कोई लाभ नहीं होगा। सबसे पहले पेड़ों की कटाई ब
आसनसोल : सिर्फ एक दिन वन महोत्सव मनाने से कोई लाभ नहीं होगा। सबसे पहले पेड़ों की कटाई बंद करनी होगी। पेड़ों को बचाने के लिए हमलोगों को आंदोलन करना होगा। अगर पेड़ों की कटाई बंद नहीं हुई तो आनेवाले दिनों में भयानक प्राकृतिक विपदा से बचना मुश्किल होगा। उक्त बातें गुरुवार को एडीडीए के चेयरमैन तापस बनर्जी ने कही। वे जिले के सीमावर्ती डीवीसी लेफ्ट बैंक हाईस्कूल में आयोजित जिला वन महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने भी वन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ हमारे लिए ही नुकसानदायक है। एसडीओ प्रलय रायचौधरी ने कहा कि सलानपुर इलाका में ईको टूरिज्म की परिकल्पना की जाएगी। मौके पर विधायक विधान उपाध्याय, डीएफओ मिलन मंडल, बीडीओ तपन सरकार व पंचायत समिति अध्यक्ष श्यामल मजूमदार ने भी लोगों को संबोधित किया। इस दौरान लेफ्ट बैंक हाईस्कूल मैदान परिसर में अतिथियों ने पौधरोपण किया। डीएफओ मिलन मंडल ने कहा कि वन महोत्सव के दौरान विभिन्न जगहों पर पौधरोपण किया जाएगा।