अन्य राज्यों से दुर्गापुर पहुंचे 1200 से अधिक यात्री
दुर्गापुर प्रवासी मजदूरों एवं अन्य राज्यों में दो माह से फंसे लोगों को लेकर ट्रेनों का बंगाल
दुर्गापुर : प्रवासी मजदूरों एवं अन्य राज्यों में दो माह से फंसे लोगों को लेकर ट्रेनों का बंगाल आना जारी है। प्रत्येक दिन कई ट्रेन आ रही है, जिससे यात्री दुर्गापुर स्टेशन पर उतर रहें है एवं अपने जिलों में जा रहें है। महकमा प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन पर काफी सक्रियता बरती जा रही है। यात्रियों को जांच कर उनके जिला में भेजा जा रहा है। गुरुवार की देर संध्या से शुक्रवार तक दुर्गापुर स्टेशन पर आधा दर्जन ट्रेनें पहुंची। जिससे 1200 से अधिक यात्री उतरें, जो दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों के थे। कई ट्रेनों का इंजन बदलकर दुर्गापुर से उत्तर बंगाल की ओर भेजा गया।
गुरुवार की रात 10.55 बजे उत्तर प्रदेश से न्यू कूचबिहार जाने वाली ट्रेन पहुंची, जिसका इंजन बदलकर फिर उसे रवाना किया गया। इस ट्रेन से दुर्गापुर में 37 यात्री उतरें। जो दक्षिण बंगाल के विभिन्न इलाकों के थे। रात 11.55 बजे एक और ट्रेन पहुंची, जिसे उत्तर बंगाल जाना था, उससे भी 22 यात्री उतरें। शुक्रवार की सुबह 7.55 बजे जिससे तकरीबन 1200 यात्री दुर्गापुर स्टेशन पर उतरें। सभी यात्री दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों के थे। जिन्हें बस के माध्यम से उनके जिले में भेजा गया। वहीं प्रशासन की ओर से यात्रियों का तापमान जांच भी किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को जांच के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भेजा जा रहा है।