मानसून सक्रिय, 24 से 48 घंटे में पहुंचेगा शिल्पांचल
आसनसोल: पिछले 10-12 दिनों से सुस्त पड़ चुका मानसून अब पुन: सक्रिय हो उठा है। अगले 24 से 48 घ्
आसनसोल: पिछले 10-12 दिनों से सुस्त पड़ चुका मानसून अब पुन: सक्रिय हो उठा है। अगले 24 से 48 घंटा में शिल्पांचल व आसपास के झारखंड के इलाकों में मानसून सक्रिय हो जाने का अनुमान है। यानि भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ निदेशक असित सेन ने बताया कि बंगाल में पिछले 10- 12 दिनों से मानसून सुस्त पड़ गया था। गत 12 जून के बाद से ही मानसून कमजोर पड़ गया था इसके कारण बारिश नहीं हो रही थी। लेकिन आज से मानसून पश्चिमी मुंबई में सक्रिय हो उठा है। अगले एक- दो दिनों में ही मानसून शिल्पांचल में दस्तक दे देगा। इसके कारण अगले 4 से 5 दिनों तक पूरे क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी। वरिष्ठ निदेशक श्री सेन ने कहा कि विशेषकर बुधवार को राज्य के कई जगहों में भारी बारिश का अनुमान है। मालूम हो कि केरल के रास्ते देश में प्रवेश करने के बाद मानसून कोलकाता नगरी तक पहुंच गया था। लेकिन शिल्पांचल की धरती चूमने के पहले ही मानसून अचानक ही कमजोर पड़ गया। फलत:
गत 12 जून के बाद से मानसून की गतिविधि पूरी तरह से ठप पड़ गई। हालांकि मौसम वैज्ञानिक मानसून की इस प्रवृति को काफी दुर्लभ मानते है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि कोलकाता तक आने के बाद आसपास के अंचल में आगे बढ़ने के बाद मानसून का रुक जाना ऐसा बहुत कम ही होता है। वहीं मानसून के सुस्त पड़ते ही पश्चिमी विक्षोभ मजबूत हो गया। पश्चिमी विक्षोभ चलने से पूरा शिल्पांचल गर्म लहरों की चपेट में आ गया। पिछले करीब 12 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों की तबीयत भी बिगड़ने लगी। कई लोगों को तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन अब मानसून के पुन: सक्रिय होने और आसमान में बादलों के डेरा डालने से लोग राहत महसूस कर रहे है।