Move to Jagran APP

भाजपा के 18 मंडल अध्यक्षों को पुन: मिला मौका

भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 06:37 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 06:37 PM (IST)
भाजपा के 18 मंडल अध्यक्षों को पुन: मिला मौका
भाजपा के 18 मंडल अध्यक्षों को पुन: मिला मौका

जागरण संवाददाता, आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी के आसनसोल सांगठनिक जिला के विभिन्न मंडल के अध्यक्षों की घोषणा डीआरओ पार्थ सारथी कुंडू ने रविवार को कर दी। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी अध्यक्षों की घोषणा की गयी थी, लेकिन तब आपसी विवाद के बाद उसे स्थगित कर दिया गया था। अब पुन: नये सिरे से अध्यक्षों की घोषणा की गयी है। 34 मंडल कमेटियों में से बाराबनी के दो मंडलों को छोड़कर अन्य सभी 32 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गयी। 18 मंडलों में पुराने अध्यक्षों को ही दोबारा मौका मिला है, वहीं 14 मंडलों में नये लोगों को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। दुर्गापुर इस्ट में क्रमश: मंडल एक, दो, तीन, चार के बिकास सिंह, कंचन राउत, तरुण दास, कालूराज घोष, दुर्गापुर वेस्ट में पंकज गुप्ता, सुदीप्त गुईन, तापस नायक, पांडेश्वर में तन्मय घोष, परेश घोष, संजीब बाउरी, गोपीनाथ बागदी, रानीगंज में राजेश मंडल, जयंत मिश्रा, सुखेन बाउरी, सोमनाथ मुदी, जामुड़िया में लखन बाउरी, गौतम मंडल, बृजमोहन पासवान, निरंजन सिंह, कुल्टी में बबलू पटेल, अमित घोष, अमित गोराई, आसनसोल साउथ में गणेश माड्डि, संजय पाल चौधरी, राजकुमार चटर्जी, संदीप गोप, आसनसोल नार्थ में बापी साहा, सुदीप चौधरी, सुदीप गुहा राय, बाराबनी में मंडल एक में साधन राउत, 4 में गोपाल राय, 5 में शंकर तिवारी (तदर्थ) अध्यक्ष बनाये गये है।

loksabha election banner

इधर नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को आसनसोल के सांसद सह केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को मोहिशीला स्थित उनके कार्यालय में भाजपा नेता नये मंडल अध्यक्षों को सांसद की ओर से सम्मान देंगे।

जेके नगर: भाजपा जामुड़िया टाउन मंडल तीन के अध्यक्ष ब्रजमोहन पासवान को बनाये जाने पर जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद पाठक , जामुड़िया संयोजक सुनील जोशी , पूर्व अध्यक्ष कुश चटर्जी और साधन माजी ने स्वागत किया ?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.