Move to Jagran APP

माकपा में अंदरूनी विवाद से गरमाई सियासत

दुर्गापुर : तृकां व अन्य संगठनों में अंदरूनी विवाद की खबर हर समय सामने आती है। कभी अंदरूनी विवाद को

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 05:28 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 05:28 PM (IST)
माकपा में अंदरूनी विवाद से गरमाई सियासत
माकपा में अंदरूनी विवाद से गरमाई सियासत

दुर्गापुर : तृकां व अन्य संगठनों में अंदरूनी विवाद की खबर हर समय सामने आती है। कभी अंदरूनी विवाद को लेकर मारपीट तक की घटना हो जाती है। लेकिन अब माकपा के अंदरूनी विवाद की खबर प्रकाश में आयी है। माकपा के अंदरूनी विवाद की घटना ने सामने आकर सभी को चौंका दिया है। हालांकि पार्टी से जुड़े सभी नेता इससे इंकार कर रहे है। वहीं अंदरूनी विवाद को लेकर दुर्गापुर पूर्व के माकपा विधायक संतोष देवराय द्वारा माकपा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती को इस्तीफा पत्र देने की चर्चा भी है। हालांकि इससे भी सभी नेता इंकार कर रहें है। अंदरूनी विवाद की ¨चगारी माकपा के पश्चिम व‌र्द्धमान जिला सचिव मंडली के गठन को लेकर सामने आयी है। पश्चिम व‌र्द्धमान जिला कमेटी में 50 लोगों को रखा गया है, जिसमें दुर्गापुर के नेता भी शामिल है, लेकिन 10 सदस्यीय जिला सचिव मंडली कमेटी में दुर्गापुर के किसी भी नेता को जगह नहीं मिल पाया है। जबकि उस कमेटी में कांकसा ब्लॉक के नेता को भी स्थान मिला है। जिससे दुर्गापुर के नेताओं में नाराजगी सामने आयी है। उस नाराजगी के कारण ही माकपा विधायक द्वारा इस्तीफा पत्र देने की चर्चा है। वहीं एक तरफ कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर दुर्गापुर के माकपा नेताओं में मतभेद है। कई माकपा नेता कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं चाहते है। आपसी विवाद का एक कारण इसे भी माना जा रहा है। हालांकि सभी नेता आपसी विवाद या विधायक इस्तीफे की बात से इंकार कर रहें है।

loksabha election banner

------------------------

इस्तीफे के बारे में मुझे नहीं जानकारी : विधायक

दुर्गापुर : पिछले विधानसभा चुनाव में माकपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ था। जिसका फायदा भी गठबंधन को हुआ था। दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से माकपा के टिकट पर संतोष देवराय ने जीत हासिल की थी। जबकि पश्चिम केंद्र से माकपा के समर्थन से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। अब आपसी विवाद में विधायक संतोष देवराय द्वारा इस्तीफे की बात आयी है। इस्तीफे के बारे में पूछने पर विधायक ने साफ-साफ इंकार करने के बजाय कहा कि इस्तीफे के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। उनके घुमावदार जवाब कई संकेत दे जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.