महिला को जलाकर मारने का आरोप
वर्द्धमान : पूर्व वर्द्धमान जिले के कटवा काशीगंजपुर इलाके में 13 मार्च को आग से झुलसी महिला चंदना
वर्द्धमान : पूर्व वर्द्धमान जिले के कटवा काशीगंजपुर इलाके में 13 मार्च को आग से झुलसी महिला चंदना भट्टाचार्य की मौत इलाज के दौरान बीएमसीएच में हो गई। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में साजिश के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवायी है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। का मामला दज कराया है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है। चांदनी भातार थाना अंर्तगत अंजनाचट्टी की रहने वाली थी। डेढ़ माह पहले चंदना की शादी कटवा निवासी असीम भट्टाचार्य के साथ हुई थी। 13 मार्च को अचानक चंदना आग से बुरी तरह से झुलस गई थी, जिसे कटवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां से उसे इलाज के लिए बीएमसीएच रेफर किया गया था। उसके भाई शरत चंद्र साहा ने कहा कि असीम एवं चंदना का प्रेम विवाह था। वह कटवा में किराये के मकान में रहता था। असीम का किसी अन्य महिला के साथ भी संबध था। इस कारण उस पर हमेशा अत्याचार करता था। उसने ही चंदना के शरीर पर किरोसिन तेल डालकर आग लगा दिया। जिससे उसकी मौत हुई है।