Move to Jagran APP

दुर्गापुर से बांग्लादेश गया बड़े पत्थर का रैक

दुर्गापुर पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर रेलयार्ड से पहली बार बड़ा पत्थर (बोल्ड

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 06:59 PM (IST)
दुर्गापुर से बांग्लादेश गया बड़े पत्थर का रैक
दुर्गापुर से बांग्लादेश गया बड़े पत्थर का रैक

दुर्गापुर : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर रेलयार्ड से पहली बार बड़ा पत्थर (बोल्डर) का बांग्लादेश के लिए रविवार की सुबह रवाना हुआ। जिससे रेलवे को 15 लाख रुपये की आय होगी। दुर्गापुर रेलयार्ड की इस उपलब्धि को केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी साझा किया एवं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी एवं कहा कि रेलवे इंडिया-बांग्लादेश के बीच निर्यात में अहम भूमिका निभा रहा है।

loksabha election banner

दुर्गापुर रेलयार्ड में विभिन्न वाहनों से पत्थर लाया गया था। जिसे शनिवार को 58 डिब्बों के मालगाड़ी में लादा गया। शनिवार को पत्थर लादने का कार्य पूरा होने के बाद रविवार को मालगाड़ी बांग्लादेश के लिए रवाना हुई। इसके पहले दुर्गापुर से पत्थर बांग्लादेश कभी नहीं भेजा गया था। दुर्गापुर रेलयार्ड से पहली बार यह कार्य हुआ है, जिससे रेलवे अधिकारियों में भी खुशी है। इस तरह से निर्यात शुरू होने से जहां रेलवे का आय बढ़ेगा, वहीं देश का आर्थिक विकास भी होगा। आसनसोल रेलमंडल के दुर्गापुर रेलवे यार्ड के इस उपलब्धि पर केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट किया एवं लिखा कि पहली बार पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से पत्थर के बोल्डर की लोडिग रेलवे रैक में शुरू हुई है। जो भारत एवं बांग्लादेश के बीच निर्यात बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। आसनसोल के पीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा कि पहली बार दुर्गापुर रेलयार्ड से पत्थर का बोल्डर रवाना हुआ। जो बांग्लादेश के दर्शना जाएगा। इस रैक से रेलवे को 15 लाख की आय होगी। एक से दो दिन में वह मालगाड़ी गंतव्य तक पहुंच जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.