कुल्टी की बेगुनिया दुर्गापूजा कमेटी को मिला 10 लाख का विशेष अनुदान, क्षेत्र में खुशी की लहर
West Bengal Durga Puja News:कुल्टी की बराकर बेगुनिया सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी को पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार से 10 लाख रुपये का विशेष अनुदान मिला है।

बेगुनिया पूजा कमेटी के सदस्य सोनू को चेक प्रदान करते कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंग महापात्र।(फोटो जागरण)
HighLights
बराकर बेगुनिया दुर्गापूजा कमेटी को 10 लाख का अनुदान मिला।
पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने यह विशेष अनुदान दिया।
कुल्टी थाना प्रभारी ने कमेटी सदस्य को चेक सौंपा।
संवाद सहयोगी,कुल्टी (आसनसोल)। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार द्वारा बंगाल मे आयोजित 50 दुर्गापूजा कमेटियों को विशेष अनुदान के रूप मे दस-दस लाख रूपये दिए जा रहे हैं। कुल्टी क्षेत्र के बराकर बेगुनिया सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी को भी विशेष अनुदान का चेक कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंग महापात्र ने कमेटी के सदस्य सोनू को सौंपा।
पश्चिम बंगाल मे पहली बार भाजपा सरकार की ओर से सैकड़ों पूजा कमेटी को एक-एक लाख रुपये का अनुदान दिया जा चुका है। जबकि 50 कमेटियों को 50-50 लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।
वहीं, इस बार दस लाख का विशेष अनुदान मिलने पर बराकर बेगुनिया सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के सचिव पुरनेन्दु चटर्जी ने कहा कि राज्य सरकार की जितनी प्रशंसा की जाय कम होगी।
बराकर के स्थानीय निवासी कुल्टी के विधायक और राज्य के मंत्री डाक्टर अजय कुमार पोद्दार का पूजा कमेटी ने तहे दिल से धन्यवाद करती है। अनुदान मिलने से पूजा कमेटी को अधिक सुविधा के साथ पूजा मे ताकत मिलेगी। ये विशेष अनुदान मिलने से पुरे क्षेत्र मे हर्ष का माहौल कायम है।
