केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी
कुल्टी भाजपा कुल्टी मंडल दो महिला मोर्चा की ओर से कुल्टी के चापतोड़िया में बुधवार को भा
कुल्टी : भाजपा कुल्टी मंडल दो महिला मोर्चा की ओर से कुल्टी के चापतोड़िया में बुधवार को भाजपा के सदस्यता अभियान के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री मौसमी मोदी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ग्रामीण महिलाओं को केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने ग्रामीण महिलाओं से केंद्र सरकार द्वारा मिलनेवाली योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए जागरूक होने का आह्वान किया । बैठक के बाद महिला मोर्चा की सदस्यों ने चापतोड़िया गांव में भाजपा की सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा से जोड़ा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार से मिलनेवाली सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के नियम बताए गए। भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री मौसमी मुदी एवं पारोमिता पटनायक ने बताया कि भाजपा समाज के हर वर्ग एवं गांव तक पहुंच रही है, जहां जानकारी के अभाव के बिना महिलाए केंद्रीय लाभ से वंचित हैं। उन्हें उन सभी सुविधाओं की जानकारी देना एवं जागरूक करना भाजपा का मूल उद्देश्य है।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री डिंपल सिन्हा, पूजा बाउरी के अलावा भाजपा कुल्टी ब्लॉक दो के अध्यक्ष अमित घोष, पार्थो मंडल, सत्यम श्रीवास्तव, रामकृष्ण मौजूद थे।