शराब अड्डा का विरोध करने पर वृद्धा व बेटे की पिटाई
दुर्गापुर दुर्गापुर थाना के बेनाचिति रामकृष्ण पल्ली इलाके में शराबबियों ने सोमवार की रात
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना के बेनाचिति रामकृष्ण पल्ली इलाके में शराबबियों ने सोमवार की रात एक वृद्धा एवं उसके पुत्र की पिटाई कर दी। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। रामकृष्ण पल्ली में माया बसु व़ृद्धा अपने परिवार के साथ रहती है। रामकृष्ण पल्ली में 18 नंबर वार्ड अंतर्गत खटाल पाड़ा के युवकों का हर समय रामकृष्णपल्ली में अड्डा बना रहता है। जहां शाम होने के बाद से ही शराब, गांजा का सेवन शुरू कर देते है। सोमवार की देर संध्या भी कुछ युवक नशे में माया के घर के सामने बैठे थे। उसी समय माया का पुत्र सुमित बसु बाहर से घर पहुंचा। उस समय घर में रखा गया कुत्ता भोंक रहा था। युवकों ने सुमित को धमकी दी। सुमित उनकी बात को ध्यान न देकर वह घर में प्रवेश करना चाहा, उस समय युवकों ने दरवाजा को पैर से धक्का दिया। जिससे सुमित के नाक में चोट आयी। आवाज सुनकर उसकी वृद्धा मां बाहर आयी। जहां युवकों ने उन्हें भी धक्का दिया। अंत में शोरगुल की आवाज होने पर आसपास के लोग घरों से बाहर आएं, तब तक युवक फरार हो गए। मंगलवार को माया देवी ने ए-जोन फाड़ी में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि शराबियों का अड्डा हर समय इलाके में रहता है। प्रशासन को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।