स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग का करें अनुसरण
आसनसोल : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आसनसोल गांव स्थित विवेकानंद समिति का तीन दिवसीय समारो
आसनसोल : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आसनसोल गांव स्थित विवेकानंद समिति का तीन दिवसीय समारोह प्रभातफेरी से शुरू हुआ। विवेकानंद समिति कार्यालय से शुरू हुए प्रभातफेरी में निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, पार्षद उमा सराफ, समिति अध्यक्ष अशोक राय, सचिव नित्यानंद राय, सचिन राय, श्रीकांत राय आदि प्रमुख शामिल थे। गांव की परिक्रमा कर रैली म्यूनिसिपल पार्क स्थित विवेकानंद मंच पहुंची। यहां विवेकानंद की मूर्ति के समक्ष हवन यज्ञ हुआ। इसके पश्चात आयोजकों ने रक्तदान शिविर लगाकर जरूरतमंद के लिए रक्त संग्रह किया। मौके पर पहुंचे राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक ने स्वामी विवेकानंद को आदर्श बताते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने को कहा। ब्लड डोनर्स के कर्ताधर्ता प्रवीर धर ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया। यहां आवृति, नृत्य व संगीत तथा हास्य नाटक का आयोजन किया गया। तीन दिनों तक चलने वाले समारोह का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। वहीं आसनसोल रामकृष्ण मिशन की ओर से युवा दिवस को लेकर विभिन्न स्कूलों को लेकर आसनसोल बीएनआर से रैली निकाली गई। रैली विवेकानंद पार्क जुबली तक गई। जहां पर विवेकानंद की प्रतिमा पर मंत्री मलय घटक, विधायक तापस बनर्जी, मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, अशोक सामंत, पार्षद श्रावणी मंडल सहित अन्य ने माल्यार्पण किया। इस दौरान स्कूलों को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल की ओर से हेडमास्टर सुबोध सिन्हा, अचिरा नायक, मोहन झा, सेवा ¨सह जौहल, मेघना सिन्हा बनर्जी, अ¨नदिता सरकार आदि मौजूद थीं। वहीं स्कूलों में डीपीएस, इंडिया इंटरनेशनल, रामकृष्ण, डीएवी, आर्यकन्या उच्च विद्यालय सहित अन्य के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
बर्नपुर : बर्नपुर के बारी मैदान से आरएसएस की ओर से पथ संचलन अर्थात रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान आरएसएस के जिला सचिव अच्यूत हाजरा, तरुण बनर्जी, व्यवस्था प्रमुख सज्जन मौर्या, लखनलाल गुप्ता, श्रीकांत गांगुली, जन्मोत्सव कमेटी के सचिव भूदेव ¨सह, अलोक ¨सह सहित अन्य मौजूद थे। वहीं रूट मार्च के दौरान बजरंगदल, हिन्दू जागरण मंच, महिला दुर्गावाहिनी, और अखिल भारत विद्यार्थी परिषद की ओर से सहायता शिविर लगाया गया था।
धेमोमेन : नियामतपुर विवेकानंद समाज कल्याण समिति की ओर से नियामतपुर के 4 नंबर ईसीएल कॉलोनी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर इलाके के करीब 200 से अधिक गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। संस्था के सचिव पूर्णेदु चटर्जी ने कहा कि ठंड से बचाव को लेकर विवेकानंद समिति ने कंबल वितरण किया है। शिविर में इलाके के करीब 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। मौके पर पार्षद अनिता साव, राजेश साव, चंडी चटर्जी, धर्मदास सेनगुप्ता, शेख राजू, अभिजीत भट्टाचार्य, शेख नवाब, शेख अनवर आदि उपस्थित थे। वहीं भाजपा कुल्टी मंडल की ओर से नियामतपुर कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
सांकतोड़िया : सांकतोड़िया विवेकानंद वोलेंटियर ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की ओर से सांकतोड़िया हुसेनिया मोड़ पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गरीबों को कंबल प्रदान किया गया। मौके पर मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगरनिगम की उपमेयर तबसुम आरा , सांकतोड़िया अस्पताल के सीएमओ डॉ. पंकज मंडल, जीएम पीएंडआइआर आर के राउत, महाप्रबंधक सिविल एके वर्मा, पार्षद उत्तम बाउरी, एसोसिएशन के सचिव सह नपा के पूर्व अध्यक्ष विमान आचार्य, चंदन आचार्या आदि उपस्थित थे।