ईसीएल कर्मी के घर लगी आग, लाखों का नुकसान
पाण्डेश्वर पाण्डेश्वर थाना के खुट्टाडीह कोलियरी में कार्यरत माइनिग सरदार रणविजय कुमार र
पाण्डेश्वर : पाण्डेश्वर थाना के खुट्टाडीह कोलियरी में कार्यरत माइनिग सरदार रणविजय कुमार रंजन के आवास में शनिवार की रात आग लग जाने से सब कुछ जल कर राख हो गया। हालांकि उस समय घर पर कोई नहीं था। सुबह के समय अगलगी की जानकारी लोगों को मिली। जिसमें काफी नुकसान का अनुमान किया जा रहा है। हालांकि अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रणविजय का आवास खुट्टाडीह एरोड्राम के नजदीक साहब बांग्लो में है। वे अपने बच्चे की लेकिन वे अपने बच्चों की शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से दुर्गापुर में रहते है। शनिवार की रात भी आवास पर कोई नहीं था। वे परिवार के साथ दुर्गापुर में थे। रविवार सुबह घर में काम करने वाली महिला आयी तो देखी कि अंदर से धुआं निकल रहा है। जिसकी सूचना उसने पड़ोसी प्रबंधक देवेंद्र राम को दी। देवेंद्र ने फोन कर रणविजय को जानकारी दी। इस बीच घर का दरवाजा खोलकर स्थानीय लोग अंदर गए एवं आग को बुझाने लगे। तब तक सारा सामान जल कर राख हो गया था। दुर्गापुर से पाण्डेश्वर पहुंचकर रणविजय ने भी घर की हालत देखी। उन्होंने कहा कि घर में महत्वपूर्ण कागजात समेत तकरीबन दो लाख का सामान जल कर राख हुआ है। वहीं एसी एंड एसटी एसोसिएशन के सचिव केदार राम ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि श्रमिक आवासों के विद्युत तारों की हालत जर्जर हो चुकी है, जिसकी मरम्मत नहीं हो रही है। जिसका नतीजा है कि ऐसी घटना हो रही है। संभावना है कि शार्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई है।