कनुस्तोरिया में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई
रानीगंज : ईसीएल के कनुस्तोरिया क्षेत्र के पांच श्रमिकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई द
रानीगंज : ईसीएल के कनुस्तोरिया क्षेत्र के पांच श्रमिकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान महाप्रबंधक एके धर समेत कई अधिकारी मौजूद थे। एके धर ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद भले ही हम नौकरी जीवन से अलग हो जाएं, लेकिन कर्म जीवन में काफी काम रह जाता है। इसे पूरा करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में बुढ़ापा आता है लेकिन अपना हौंसला कभी भी कम नहीं होने देना चाहिए। डटकर हर स्थिति का मुकाबला करना चाहिए एवं जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए। मुख्य अभियंता अजय भौमिक ने कहा कि देश के विकास में कोयला उद्योग की अहम भूमिका रही है। जिनमें इन श्रमिकों का मुख्य योगदान था। इनका बाकी का जीवन सुखमय हो, इसकी कामना हमलोग करते हैं। उप महाप्रबंधक एक के कुंडू ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक दायित्व से जुड़ना चाहिए। मौके पर पर्सनल मैनेजर अबीर मुखर्जी ने भी अपना वक्तव्य रखा। वहीं प्रवीर मंडल ने रवींद्र संगीत के माध्यम से विदाई गीत प्रस्तुत किया। अवकाश ग्रहण करनेवाले कर्मी माणिक मंडल, काली बनर्जी, फकीरचंद माझी, अनिल रुबेल, सुधीर बाउरी को सम्मानित कर चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोयना मंडल ने किया।
::::::::
सभाधिपति ने बीडीओ को दी विदाई
संस, जेकेनगर : रानीगंज प्रखंड के बीडीओ डॉ. प्रशांत कुमार महतो के स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस विदाई समारोह में क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।? मौके पर जिला परिषद के सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी एवं तृकां के ब्लॉक अध्यक्ष बाबू राय ने कहा कि बीडीओ प्रशांत कुमार महतो इलाके के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में सामंजस्य बनाकर इलाके का विकास किया। नौकरी में तबादला होता रहता है। उम्मीद है कि नए कार्यस्थल पर विकास मूलक कार्य इसी तरह करेंगे। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष अभय उपाध्याय, सदन ¨सह, निमाई घोष समेत अन्य उपस्थित थे।