Move to Jagran APP

इसीएल को 20 करोड़ का नुकसान, उत्पादन प्रभावित

?? ?????? ?? ??? ?? ?????? ???? ???? ????? ????? ?? ??? ?? ???? ???? ????? ?? ????? ???? ??? ??? ??? ???????? ?? ???? ?????? ?? ????? ?? 29 ????? ??? ??????? ???????? ???? ?? ???? 20 ????? ?? ?????? ??? ??? ??????? ????? ??? ?? ????? ??? ????? ???? ??? ??? ????? ?? ???? ????? ?? 29 ????? ??? ???? ??? ?? ??????? ?? ??? ???????? ?? ???? ?????? ????? ?? ?? ????? ?? ??????? ???? ?? ??? ??? ????? ?????? ?? ?????? ???? ???????? ??? ?? ??? ?? ????? ?? ???? 60 ?? 70 ???? ?? ????? ?? ??????? ???????? ??? ??? ??? ????? ?? ???? ??????? ??? ???? ?? ????? ?? ??? ???? ?? ?? ???? 20 ????? ?? ????? ????? ???????? ?? ???? ???? ????? ?? ???? ?????? ?? ???? ?? ????? ?? ??????? ???? ???? ???? ?? ???? ?????? ?? ?? ?????? ?? ????????

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 07:14 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 06:40 AM (IST)
इसीएल को 20 करोड़ का नुकसान, उत्पादन प्रभावित
इसीएल को 20 करोड़ का नुकसान, उत्पादन प्रभावित

आसनसोल : शिल्पांचल में चक्रवाती तूफान का असर जनजीवन पर भले ही ज्यादा नहीं पड़ा, लेकिन इसीएल को फणि के कारण हुयी भारी बारिश से अच्छी खासी चपत लगी है। शुक्रवार से लेकर शनिवार तक इसीएल के 29 ओसीपी में उत्पादन प्रभावित होने के कारण 20 करोड़ का नुकसान हुआ है। हालांकि इसीएल में इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ है। बारिश के कारण इसीएल के 29 ओसीपी में पूरी तरह से उत्पादन ठप था। शुक्रवार से लेकर शनिवार दोपहर तक इन ओसीपी से उत्पादन नहीं हो सका था। इसीएल सीएमडी के तकनीकी सचिव निलाद्री राय ने कहा कि बारिश के कारण 60 से 70 हजार टन कोयले का उत्पादन प्रभावित हुआ है। अगर कोयले की कीमत न्यूनतम तीन हजार टन रुपये भी रखी जाये तो यह राशि 20 करोड़ के आसपास होगी। शुक्रवार को हुयी भारी बारिश के कारण शनिवार तक किसी भी ओसीपी से उत्पादन शुरू नहीं किया जा सका। खदानों से जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही बड़े-बड़े पंप भी लगाये गये थे। लेकिन बारिश काफी अधिक होने के कारण उत्पादन रोकना पड़ा था। गौरतलब है कि अब धीरे-धीरे कोयला कंपनी पूरी तरह से खुली खदानों पर ही निर्भर होती जा रही है। आनेवाले समय में और भी नये-नये ओसीपी खोले जायेंगे। वहीं बारिश के कारण इन ओसीपी से उत्पादन नहीं होने पर कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसे लेकर निलाद्री राय ने कहा कि बारिश के कारण आम तौर पर 30 से 40 दिन उत्पादन प्रभावित होता है। जिसके कारण भारी क्षति होती है। जिसकी भरपाई अक्टूबर से ज्यादा उत्पादन कर की जाती है। उन्होंने कहा कि इसका कोई विकल्प भी नहीं है। बारिश के समय खदानों को बंद रखना ही पड़ता है। इसीएल के सभी खदानों को मिलाकर रोजाना एक लाख 30 से एक लाख 40 हजार टन कोयले का उत्पादन होता है। लेकिन फणि के कारण उत्पादन घटकर आधा रह गया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.