डकैती की साजिश रचते सात युवक गिरफ्तार
वर्द्धमान : वर्द्धमान थाना की पुलिस ने डकैती की साजिश रचते सात लोगों को गिरफ्तार किया। सोमवार आरोप
वर्द्धमान : वर्द्धमान थाना की पुलिस ने डकैती की साजिश रचते सात लोगों को गिरफ्तार किया। सोमवार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका नामंजूर हो गई। पुलिस ने कुछ को रिमांड पर लेने की अर्जी भी कोर्ट में दी। बताया जाता है कि शहर के गोदा इलाके में कुछ अराजक तत्व डकैती की योजना बना रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर दी। जहां से पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें तीन आरोपी वर्द्धमान के रहने वाले है बाकी सभी बिहार के लखीसराय इलाके के है। पुलिस अधीक्षक कुणाल अग्रवाल ने कहा कि ये दुकानों में डकैती की साजिश रच रहे थे। ये लोग वाहन चालकों से भी छिनतई करते है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर इनके गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।